कायमगंज: कायमगंज के गांव चिलसरी में एक युवक की हत्या की सूचना पर एएसपी गिरीश कुमार सिंह ने दी जानकारी
कायमगंज क्षेत्र के गांव चिलसरी में युवक दीपचंद्र उर्फ पंखिया की हत्या होने की सूचना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने फतेहगढ़ पुलिस मीडिया ग्रुप पर रविवार दोपहर 3:50 पर वाइट डालकर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।