नैनीताल: राष्ट्रपति के नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम के कारण शासकीय विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र 4 नवंबर को रहेंगे बंद: डीएम
डीएम ललित मोहन रयाल ने बताया राष्ट्रपति के जनपद नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम 4 नवंबर के दृष्टिगत नैनीताल नगर क्षेत्र एवं भवाली नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सभी शासकीय विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 4 नवंबर को बंद रहेंगे।