नगर नौसा: छात्र जदयू नेताओं ने पटना में पीपीयू के परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की, केंद्र बदलने पर जताई नाराज़गी
शुक्रवार को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय से जुड़े छात्र जदयू के नालंदा पूर्वी भाग के अध्यक्ष आशीष पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पटना स्थित विश्वविद्यालय कार्यालय पहुंचा, जहां परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रो. मनोज कुमार से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा।छात्र नेताओं ने स्नातक परीक्षा केंद्र को बिहारशरीफ स्थानांतरित किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई।