गोरखपुर: मकान में घुसकर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गुलरिहा पुलिस ने गुलरिहा बाजार से चोरी के मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार
12 सितंबर को मकान में घुसकर सब्जी विक्रेता के 80 हज़ार रुपए नगद, पत्नी के जेवर और टेबल पर रखा हुआ मोबाइल लेकर अज्ञात चोर फरार हो गए थे, इस मामले में गुलरिहा थाना पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। आज पुलिस ने शमीम उर्फ सलीम और विकास नाम के दो युवकों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से चोरी की तीन मोबाइल बरामद है।