गोरखपुर: गीता प्रेस के नाम का इस्तेमाल कर भगवान कृष्ण की आपत्तिजनक चित्र एक्स पर की गई पोस्ट, गीता प्रेस ने आपत्ति दर्ज की
गीता प्रेस की पवित्रता पर साइबर जालसाजों ने हमला किया है। भगवान श्रीकृष्ण की गोपियों संग आपत्तिजनक फोटो को गीता प्रेस से प्रकाशित बताकर प्रसारित की जा रही है। बीते दिनों उन्होंने इस फोटो के साथ जन्माष्टमी की बधाई दी है। जबकि यह फोटो गीता प्रेस के एलबम में है ही नहीं। गीता प्रेस ने एक्स को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। एक्स ने पोस्ट को रिमूव कर दिया है।