गोरखपुर: आवारा कुत्तों के आतंक से मिलेगा निजात, नगर निगम गुलरिहा में बनवा रहा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर
नगर निगम क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन यह कुत्ते लोगों पर हमला करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर देते हैं। समस्या के समाधान के लिए नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल ने गुलरिहा क्षेत्र में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाया जा रहा है जो लगभग 90% बनकर तैयार भी हो गया है जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा।