गोरखपुर: आबकारी विभाग की टीम ने चिलुआताल थाना क्षेत्र के जीतपुर में छापेमारी का देसी व अंग्रेजी शराब पकड़ी
आबकारी विभाग के सेक्टर 2 की टीम ने आज चलवा लाल थाना क्षेत्र के जीतपुर में छापेमारी की इस छापेमारी में 45 पव्वा देसी 10 पव्वा अंग्रेजी और 7 बीयर की केन बरामद की गई। इस मामले में चिलुआताल थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया गया और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग ने बताया कि आगे भी अवैध शराब के कारोबारी पर अभियान जारी रहेगा।