गोरखपुर: नौसढ़ बस स्टेशन से अब आजमगढ़, मऊ, बलिया व वाराणसी के लिए बसें हों रही रवाना
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव सिंह ने बताया कि मऊ, बलिया, आजमगढ, वाराणसी को जाने वाली बसें पहले कचहरी बस स्टेशन से रवाना होती थी। जिसके वजह से जाम की समस्या शहरी इलाके में हो जाती थी, इस बात को ध्यान में रखते हुए अब नौसढ़ में बने हुए परिवहन निगम की बस स्टेशन से उपरोक्त गंतव्य के लिए बसें रवाना होगी। प्रतिदिन 80 से ज्यादा बसें बस स्टेशन से रवाना हो रही।