बांधवगढ़: अति जिला सत्र न्यायाधीश व किशोर न्याय बोर्ड ने जेल का निरीक्षण किया, बंदियों की समस्याओं और सुविधाओं का लिया जायजा
उमरिया जिला जेल का निरीक्षण अति जिला सत्र न्यायाधीश श्री अहमद रज़ा एवं किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट श्रीमती पल्लवी सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों की बैरकों में पहुंचकर उनके प्रकरण, पेशी, स्वास्थ्य, अधिवक्ता और मुलाकात संबंधी जानकारी ली गई। किशोर न्याय बोर्ड द्वारा 18 से 21 वर्ष आयु वर्ग के बंदियों की विशेष जांच की गई ।