रविवार को शहर के अग्निहोत्री गार्डन में पत्रकार धर्मेंद्र दीवान द्वारा आयोजित भंडारे के कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक ने श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की तथा आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक ने उपस्थित नागरिकों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना।