मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र के ढमढमा क्षेत्र में मिला बाघ का शव, आपसी संघर्ष में मौत की आशंका
Manpur, Umaria | May 11, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। यह घटना खितौली परिक्षेत्र के ढमढमा क्षेत्र की है। प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत आपसी संघर्ष में होने की आशंका जताई जा रही है।बताया जाता है कि वन विभाग के कर्मचारियों को बीती रात जंगल से दो बाघों के बीच संघर्ष और दहाड़ने की आवाजें सुनाई दी थीं।जिसके बाद वन विभाग की टीम ने सर्चिंग की।