आगरा: थाना रकाबगंज पुलिस ने चोरी की वारदात का किया सफल खुलासा,चोरी की नगदी बरामद,जानकारी देते डीसीपी सिटी सूरज राय
आगरा की थाना रकाबगंज पुलिस ने क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की वारदात का सफल अनावरण किया हैं। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि बीते 26-27 अप्रैल को एक दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। चोरी की घटना में दुकान का ही एक कर्मचारी शामिल था। पुलिस ने 6 चोर गिरफ्तार किए हैं। जिनसे 57 लाख रुपए की चोरी की नगदी बरामद की हैं। खुलासा करने वाली पुलिस टीम को भी इनाम दिया जाएगा।