खेकड़ा: रटौल निवासी युवक को 23.30 कुंतल शीशम की लकड़ी के साथ गिरफ्तार, खेकड़ा पुलिस ने वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत की कार्रवाई
Khekada, Bagpat | Jun 10, 2026 खेकड़ा पुलिस ने उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध रूप से काटी गई 23 कुंतल 30 किलो शीशम की लकड़ी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान लकड़ी के परिवहन में इस्तेमाल किया गया वाहन भी जब्त कर लिया गया। बुधवार दोपहर करीब 2:45 बजे पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक वाहन को रोका गया।