कोलायत: हदां की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के आगे ग्रामीणों ने छात्रों के साथ किया विरोध प्रदर्शन, अध्यापक लगाने की मांग
हदा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों की कमी को लेकर बुधवार को अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज अभिभावकों, ग्रामीणों और छात्रों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी और धरने पर बैठ गए।अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।