सागर नगर: सागर: कैलाश विजयवर्गीय के बयान के विरोध में सागर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन किया
शाजापुर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में सागर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।शुक्रवार शाम 4 बजे कांग्रेसजनों ने अप्सरा टॉकीज के सामने सड़क पर उतरकर नारेबाजी की और विजयवर्गीय का पुतला दहन किया।पुलिस ने जलते पुतले पर पानी डालकर आग बुझाने का भी प्रयास किया।