घट्टिया: 50 फीट गहरे मौत के कुएं में गिरी गर्भवती गाय, पुलिस और ग्रामीणों ने क्रेन से बचाई जान
मानवता और तत्परता की एक मिसाल पेश करते हुए घट्टिया थाना पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर एक गर्भवती गौ माता को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना ग्राम जैथल टैक की है, जहाँ एक बिना मुंडेर के कुएं में गाय गिर गई थी। लगभग 2 घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गाय को सुरक्षित निकाला गया। जानकारी के अनुसार, जैथल टैक स्थित एक खेत में बिना मुंडेर का कुआं