बालोद: संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में संयुक्त कलेक्टर ने आम लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी
Balod, Balod | Feb 13, 2024 कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर अजय किशोर लकरा ने संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आज आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तलब कर आम लोगों के मांगों समस्याओं के निराकरण के निर्देश भी दिए।