नामकुम: लोवाडीह से दुर्गा सोरेन चौक तक नशापान करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया
Namkum, Ranchi | May 27, 2026 लोवाडीह से दुर्गा सोरेन चौक तक मंगलवार देर रात करीब 11 बजे अड्डेबाजी और नशापान करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे जमा युवकों से पूछताछ कर उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी और नशे से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।