मंडला: भाजपा कार्यालय में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कैबिनेट मंत्री रहीं शामिल
Mandla, Mandla | Jun 21, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। सुबह 10 बजे "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" थीम के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।