पुष्पराजगढ़: बेंदी: पत्नी के मायके से न आने पर नाराज़ पति ने 4 साल की बेटी की हत्या की
मंगलवार शाम 5:00 बजे पुलिस ने बताया कि थाना राजेंद्रग्राम क्षेत्र के ग्राम बेंदी में गोवर्धन सिंह मरावी की पत्नी अमरवती पति के शराब पीने और मारपीट करने से परेशान होकर मायके चली गई थी । जहां पत्नी के वापस न लौटने पर पति उसे लेने मायके गया और पत्नी के ना आने पर 4 वर्षी पुत्री प्रीति मरावी को अपने साथ ले आया और उसका गला काटकर उसकी हत्या कर दी।