जगदीशपुर: भागलपुर में परवत्ती की बुढ़िया काली प्रतिमा को अंतिम रूप, 18-22 फुट की भव्य मूर्ति तैयार
भागलपुर के परवत्ती इलाके में स्थापित विशाल बुढ़िया काली प्रतिमा को पुश्तैनी मूर्तिकारों ने इस काली पूजा के लिए अंतिम रूप दिया। 18 से 22 फीट ऊंची इस प्रतिमा का विसर्जन शोभा यात्रा में खास स्थान है, जहां यह सबसे आगे चलती है और पूरे शहर की काली प्रतिमाओं का नेतृत्व करती है।