चाईबासा: मुफस्सिल थाना प्रभारी ने चलाया वाहन जांच अभियान, ड्रिंक एंड ड्राइव का एक मामला पकड़ा
मुफ़स्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र सरायकेला मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।कार्रवाई के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले में एक वाहन चालक पर जुर्माना लगाया गया तथा वाहन को जब्त किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत नशे की हालत में वाहन चलाने पर जुर्माना का प्रावधान है।