सहारनपुर: गागलहेड़ी थाना पुलिस ने 60 क्वार्टर देसी शराब और ओला स्कूटी के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रही सघन चेकिंग में थाना गागलहेड़ी पुलिस ने रविवार दोपहर 2:00 बजे एक नशा तस्कर जाहिद पुत्र वहीद को ग्राम चाँदपुर के पास गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 60 क्वार्टर देसी शराब और एक ओला स्कूटी बरामद हुई। पूछताछ में जाहिद ने माना कि वह उत्तराखंड से सस्ते दाम पर शराब लेकर सहारनपुर में नशेगारों को बेचता था।