डिंडौरी: कोतवाली पुलिस ने बलेनो कार से 101 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
डिंडौरी कोतवाली पुलिस ने मुखबीर कि सूचना पर कार्यवाही करते हुए मस्जिद मोहल्ला से घेराबंदी करते हुए 101 ली अंग्रेजी अवैध शराब का बलेनो कार से परिवहन करते हुए 1आरोपी अर्पित चौकसे उम्र 21 वर्ष गांव कछराटोला को गिरफ्तार किया।एसपी कार्यालय ने शुक्रवार दोपहर 1:00 मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने कार, दो मोबाइल, नकद राशि सहित 101 ली अवैध शराब जब्त किया।