ओरमांझी: रांची में 22 केंद्रों पर नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे
रांची में 22 केंद्रों पर रविवार शाम करीब पांच बजे से नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों में खुशी और मायूसी देखी गई। कुछ छात्रों ने कहा कि इस बार की नीट परीक्षा काफी टफ था। बता दें कि रांची में 22 केंद्रों पर हुए नीट परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।