ओरमांझी: समाहरणालय में उपायुक्त ने बीआईटी मेसरा से संबंधित भूमि और अन्य मामलों पर बैठक की
समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में सोमवार शाम करीब पांच बजे बीआईटी मेसरा से संबंधित भूमि और अन्य मामलों को लेकर बैठक हुई। बैठक में बीआईटी मेसरा द्वारा अधिग्रहित भूमि पर छात्रों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से चहारदीवारी निर्माण कार्य और अन्य मामलों की समीक्षा की गई।