गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत चोरी का 2 मोबाइल फोन के साथ 1 को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” अभियान में टिकट बुकिंग बिल्डिंग से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने रविवार की सुबह 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में संदिग्ध युवक मो. शहनवाज़ उर्फ बंटी को पकड़ा गया, जिसके पास से दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए।