सहारनपुर में करोड़ों रुपये के प्लॉट पर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हसनपुर चुंगी निवासी मिताली जैन ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक परिचित रूपेश कुमार ने मुकदमे की पैरवी के बहाने उनसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए।