कहरा: सहरसा कोर्ट परिसर में कोर्टकर्मियों का हड़ताल स्थगित, 4 सूत्री मांगों को लेकर हुआ था विरोध
Kahara, Saharsa | Jan 18, 2025 व्यवहार न्यायालय परिसर में बिहार न्यायालय कर्मचारी संघ के बैनर तले सहरसा कोर्ट कर्मियों का चार सूत्री मांगों के समर्थन में 16 जनवरी से चल रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल 28 फरवरी तक के लिए स्थगित हो गया। जिससे कोर्ट का कामकाज भी शुरू हो गया। हाई कोर्ट के पहल पर राज्य न्यायालय कर्मचारी संघ के निर्देश पर हड़ताल को 28 फरवरी तक के लिए स्थगित किया गया।