मोतिहारी: गन्ना एवं उद्योग मंत्री ने मझवलिया चीनी मिल का किया निरीक्षण
गन्ना एवं उद्योग मंत्री कृष्ण नंदन पासवान ने मझौलिया चीनी मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान चीनी मिल के प्रबंधक सहित अन्य लोगों के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं प्रबंधक एवं गन्ना उद्योग विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ स्थानीय किसानों की समस्या को सुनकर आगे की कार्रवाई के लिए मंत्री ने निर्देशित किया। निरीक्षण मे भाजपा नेता पवन राज शामिल थे।