मोतिहारी: मोतीहारी डीएम की अध्यक्षता में सहकारिता विकास परियोजना की जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न
मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में जिला में कार्यान्वित समेकित सहकारिता विकास परियोजना (ICDP) की जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी-सह-महाप्रबंधक, आईसीडीपी द्वारा इस परियोजना के कार्यकलापों,प्रगति एवं उपलब्धियों के साथ-साथ प्रस्तावित एजेंडा से बैठक में उपस्थित सभी सदस्य गण को अवगत कराया गया।