कौंच: जैतपुरा गांव में ओलावृष्टि मुआवजा वितरण में अनियमितता का आरोप, किसानों ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई
Konch, Jalaun | Jun 2, 2026 कोंच तहसील के ग्राम जैतपुरा के किसानों ने मंगलवार दोपहर 12:30 बजे एसडीएम को ज्ञापन देकर ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मुआवजा न मिलने की शिकायत की है। किसानों का आरोप है कि फसल नुकसान के बावजूद कई पात्र किसानों को अब तक सहायता राशि नहीं मिली है। वहीं, लेखपाल और पंचायत मित्र पर कुछ किसानों से कथित रूप से 5-5 हजार रुपये लेकर मुआवजा दिलाने का आरोप लगाया है।