बिजनौर: वन विभाग की टीम ने बिजनौर के नजीबाबाद रोड से सूअर की तस्करी करने वाले 3 तस्करों को किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Jul 21, 2024 बिजनौर में नजीबाबाद मार्ग पर वन विभाग की टीम ने सूअर की तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने चेकिंग की उसके बाद वन विभग की टीम ने दो गाड़ियों में लदे सूअर पकडे। तीनों अभियुक्तों के पास से आठ सूअर बरामद हुए हैं जिनमें दो मृत पाए गए हैं। गिरफ्तार हुए अभियुक्तों एक साथी फरार बताया जा रहा है।