मांगरौल: सीसवाली के पास तेज आंधी से बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Mangrol, Baran | May 5, 2025 सीसवाली के पास सोमवार दोपहर दो बजे करीब तेज आंधी के चलते बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई इस घटना में बाइक सवार सीसवाली निवासी राजेंद्र पुत्र भैरूलाल बांवरिया गिरकर गंभीर घायल हो गया जिसे परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार राजेन्द्र ढीबरी से सीसवाली आ रहा था तभी तेज आंधी से बाइक खाई में गिर गई।