कामां: जुरहरा के गांव बामनवाड़ी में मुआवजा अटका बुजुर्ग दंपती ने दी जान
जुरहरा के बमनवाड़ी गांव में सड़क चौड़ीकरण में गई प्लॉट मुआवजे की प्रतीक्षा ने बुजुर्ग दंपती की जान ले ली। रामप्रसाद और उनकी पत्नी रामवती ने जहर खा लिया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए,लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।प्लॉट की कीमत डेढ़ करोड़ हो गई थी,लेकिन मुआवजा नहीं मिला,जिससे वे आर्थिक मानसिक तनाव में थे। पुलिस जांच कर रही है,मंगलवार सुबह 8 बजे मिली सूचना।