डूंगला: बड़ीसादड़ी उपजिला अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस
बड़ीसादड़ी के उपजिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फ्लोरेंस नाइटिंगेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। आयोजन नर्सिंग अध्यक्ष दीपक सुधार की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें नर्सिंगकर्मियों ने अपने विचार व्यक्त किए और सेवा भावना पर प्रकाश डाला।