बांका: ट्रैक्टर में छिपाकर ले जा रहे 2052 बोतल विदेशी शराब को बेलडीहा मोड़ के पास किया गया बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Banka, Banka | Jun 25, 2026 धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलडीहा मोड़ के पास उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। गुरुवार की सुबह 9:00 बजे उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि ।जांच के क्रम में बेलडीहा की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर (डाला सहित) को रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रैक्टर से 2052 बोतल शराब बरामद की गई।