देवास जिले के ग्राम जलोदिया से ग्राम डावला तक बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने अपनी आवाज बुलंद की। बच्चों ने बताया कि बरसात के दौरान सड़क पर कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण बीसाखेड़ी स्थित स्कूल तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता है, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पीडब्ल्यूडी के माध्यम से सड़क निर्माण की मांग की, साथ ही बरसात के दौरान अस्थायी राहत के लिए सड़क पर मुरम और मिट्टी डलवाने की भी मांग रखी।
मामले की जानकारी मिलने पर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बच्चों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द सड़क व पुल निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और ग्रामीणों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्य शीघ्र शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं, सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर ने भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया और कहा कि क्षेत्र के लोगों को इस समस्या से जल्द राहत दिलाई जाएगी ।
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews