अशोक नगर: तुलसी कॉलोनी निवासी नगर रक्षा समिति के जवान ने उठाया खौफनाक कदम,सल्फास खाकर दी जान, इलाके में शोक की लहर
अशोकनगर की तुलसी कॉलोनी से एक दुखद खबर सामने आई है। मंगलवार को दोपहर 3 बजे नगर रक्षा समिति के 20 वर्षीय सदस्य मोहन जोगी ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। घर पर जहर खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहन धार्मिक आयोजनों और यातायात व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाता था।