गोपीकांदर: गोपीकांदर सीएचसी में पीएमएसएमए कैंप, 122 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य जांच
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में सोमवार को 10 बजे से आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) शिविर के दौरान कुल 122 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व (एएनसी) जांच की गई। इस विशेष कैंप में हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और वजन जैसे आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षणों के साथ-साथ उच्च जोखिम वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया।