करैरा पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त
करैरा। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करैरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 12 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आनंद सागर रोड की तरफ एक व्यक्ति दो बड़ी प्लास्टिक की कैनों में कच्ची शराब लेकर बिक्री के लिए खड़ा है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू जाटव पुत्र नाथूराम जाटव, उम्र 26 वर्ष, निवासी हरदौल मंदिर के पास करैरा, जिला शिवपुरी बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक की कैन, जिनमें करीब 30-30 लीटर, कुल 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है।
मामले में करैरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 634/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।
👮 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा आनंद राय के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई के नेतृत्व में की गई।
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद छावई
Karera, Shivpuri | Sep 12, 2026