ये देखो दिल्ली सरकार लापरवाह अधिकारी इनपर करो कारवाई... सत्य निकेतन हादसे पर DC तक सस्पेंड हो गए पर हादसों से पहले क्यो नही जागते। सिविल लाइन जॉन के यहां जिम्मेदार अधिकारियों पर हादसे से पहले कारवाई क्यो नही हो रही--
नेहरू विहार स्टूडेंट हब में बहुमंजिला इमारत झुकी। नगर निगम ने 3 साल पहले लगाया था नोटिस, आसपास के छात्रों और जनता में डर। 2023 में सिर्फ नोटिश चिपकाकर खानापूर्ति पर बिल्डिंग का नही कर रहे डेमोलेशन।
नॉर्थ दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र के नेहरू विहार कॉलोनी में ग्राउंड समेत 5 मंजिल बनी हुई बिल्डिंग झुकी हुई है। आप देख सकते हैं आसपास में कई कई मंजिल की बिल्डिंग यहां पर बनी हुई है और किनारे की बिल्डिंग काफी झुक गई है। नीचे से दोनों बिल्डिंग आपस में मिली हुई है लेकिन ऊपर जाकर दोनों बिल्डिंग में काफी चौड़ी दरार आ गई है और बिल्डिंग किसी भी वक्त गिर सकती है। बिल्डिंग के पास में ही लाइब्रेरी और कई कोचिंग सेंटर भी बने हुए हैं कभी भी यह हादसा कई स्टूडेंट्स की जान ले सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां यह पहली बिल्डिंग नही इससे पहले भी कई बिल्डिंग इसी तरह झुकी जिन्हें तोड़कर दोबारा बनाया गया और यह बिल्डिंग भी पहले झुकी थी जिसे तोड़कर दोबारा बनाया गया तो बिल्डिंग फिर से झुक गई। आरोप है कि नीचे काफी बड़ी सीवर लाइन है जहां पर काफी मलबा डाला जाता है और फिर भी वहां पर जमीन नीचे धंस जाती है। जिसकी वजह से आसपास के यह बिल्डिंग भी झुक रही है और खतरा बना हुआ है। प्रशासन की तरफ से ना तो उस समस्या का समाधान किया गया और ना ही इस बिल्डिंग को गिराया गया। इसी बात को लेकर प्रशासन से नाराज है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Neharu Vihar Delhi
Neharu Vihar PG
PG in mukhrji nagar
pg in gandhi vihar
Delhi, India | Sep 7, 2026