सिकंदराराऊ: कचौरा चौकी प्रभारी को ₹10,000 की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया एंटी करप्शन टीम ने, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
जनपद हाथरस की कोतवाली सिकंदरा राऊ क्षेत्र के कचौरा चौकी प्रभारी को अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कटोरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक महिला व उसके पति से मारपीट हुई थी। इस संबंध में कोतवाली पर मुकदमा दर्ज किया गया था। चौकी प्रभारी ने कार्यवाही के नाम पर 10 हजार रुपए मांग की थी।