पटना ग्रामीण: कंकड़बाग थाना क्षेत्र से 70 लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, एक स्कूटी भी ज़ब्त
कंकड़बाग थाना क्षेत्र से 70 लीटर देसी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। मामले को लेकर कंकड़बाग थाने की पुलिस ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक स्कूटी भी जप्त किया गया है। फिलहाल इस मामले में अग्रतर विधि सम्मत कार्यवाई की जा रही है।