मौदहा: बांधूर बुजुर्ग में शिवार्चन यज्ञ की 49वीं वर्षगांठ पर रामकथा का हुआ शुभारंभ
मुस्करा विकासखंड क्षेत्र के गांव बान्धुर बुजुर्ग के संकट मोचन धाम मंदिर परिसर में आयोजित श्री रामकथा का शुभारंभ हीरानंद परास्नातक महाविद्यालय बिवांर के प्रबंधक जीतू पाठक व प्राचार्य डा. अभिनन्दन सिंह भदौरिया एवं रज्जन पांडेय ने मिलकर संयुक्त रुप से भगवान श्री राम दरवार के चित्र की आरती व पूजन करते हुए की हैं।