मौदहा: मौदहा के ब्लॉक सभागार में लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला की बैठक हुई सम्पन्न
कस्बा मौदहा के ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी की लाभार्थी सम्पर्क अभियान मंडल कार्यशाला की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थियों के घर घर जाकर उनसे सम्पर्क करना है। भाजपा के पक्ष में आगामी चुनाव में वोट डालने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया हैं।