मौदहा: मांचा गांव में महिला के साथ मारपीट पर मुकदमा दर्ज
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मांचा निवासी साबरीन पत्नी शहजाद अली ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया है कि गत सत्रह फरवरी को वह कुछ महिलाओं के साथ कम्हरिया स्थित मस्तान बाबा की दरगाह से वापस लौट रही थी।तभी गांव के ही तौफीक अली, रफीक अली, नौरीन और शबाना ने पुरानी रंजिश के कारण गाली गलौज करते हुये मारपीट की है।