प्रयागराज: हाईकोर्ट के पास लगी डाक्टर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा का होगा सौंदर्यीकरण, पीडीए के अधिकारी ने किया निरीक्षण
पीडीए के अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा का निरीक्षण किया।निरीक्षण उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह की शिकायत पर किया है।अधिवक्ताओं के साथ अरविंद सिंह चौहान ने पूरे प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया उस दौरान पाया कि वहां पर लगी लोहे की लगी रेलिंग ऒर बाउंड्री में लगी टाइल्स खराब टूट गई है।