प्रयागराज: एसबीआई के फील्ड अफसर की बीती रात इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव को भेजा पीएम हाउस
प्रयागराज के कैंट थाना क्षेत्र में एसबीआई के फील्ड अफसर की बीती रात शुक्रवार को समय 11.30 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। लखनऊ निवासी 50 वर्षीय कुलदीप अवस्थी अशोक नगर स्थित एक गेस्ट हाउस से बाहर निकलते समय बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े।आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत बेली अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।