प्रयागराज: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की अस्थियों को प्रयागराज के संगम में किया गया विसर्जित, दी गई श्रद्धांजलि
पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की अस्थियों को प्रयागराज के संगम में आज शनिवार को करीब 1:00 विसर्जित किया गया है। इस दौरान शुभम के चचेरे भाई सौरभ द्वारा अस्थियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान शुभम द्विवेदी के परिजन भी मौके पर रहे।बताते चले कि कानपुर से प्रयागराज आते समय जगह-जगह लोगों द्वारा शाहिद शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई है।